Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर जनमेजय महोबे ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर जनमेजय महोबे ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं

9
0

जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जांजगीर-चांपा कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के गौरव, स्वाभिमान और वीरता का प्रतीक है। यह दिन उन महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को नमन करने का अवसर है, जिनके संघर्ष से देश को आजादी मिली।

कलेक्टर ने कहा कि हमें स्वतंत्रता के मूल्यों को आत्मसात करते हुए देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। जिले के विकास में प्रशासन के साथ प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

उन्होंने जिलेवासियों से शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने की अपील करते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here