जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त हमारे देश के गौरव, स्वाभिमान और वीरता का पर्व है। यह दिन उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग एवं बलिदान को नमन करने का अवसर है, जिनके संघर्ष और समर्पण से देश को आजादी मिली।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी और कर्तव्य का भी स्मरण कराती है। समाज में शांति, कानून-व्यवस्था और आपसी भाईचारा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने जिलेवासियों से देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने, कानून का पालन करने तथा आपसी सद्भाव के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने की अपील की।
श्री विजय कुमार पाण्डेय ने सभी जिलेवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!







