जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रकाश इंडस्ट्रीज चांपा के प्रदेशाध्यक्ष इंटक संजय सिंह ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। देश की प्रगति में श्रमिकों, उद्योगों और आम नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
संजय सिंह ने कहा कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, उद्योगों का विकास और रोजगार के नए अवसरों का सृजन ही मजबूत एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए देश की उन्नति के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए।
उन्होंने सभी जिलेवासियों से राष्ट्रहित, एकता और भाईचारे की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने की अपील की और सभी के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जय हिंद! 🇮🇳







