जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलेन्डन यार्क ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर सपूतों के त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की याद दिलाता है। आजादी की इस विरासत को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।
डॉ. यार्क ने कहा कि शांतिपूर्ण और सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस और जनता की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। कानून का सम्मान, आपसी सद्भाव और सामाजिक जिम्मेदारी के माध्यम से हम राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान दे सकते हैं।
उन्होंने जिलेवासियों से एकता, अनुशासन और भाईचारे के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने की अपील करते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

जय हिंद!







