Home चर्चा में जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहा जीवन : चन्द्रता...

जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहा जीवन : चन्द्रता कन्हैया राठौर

8
0

जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला पंचायत बलौदा के पूर्व अध्यक्ष चन्द्रता कन्हैया राठौर ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

चन्द्रता कन्हैया राठौर ने कहा कि गांव, गरीब और आमजन के विकास के साथ शिक्षा, रोजगार तथा बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना ही सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण है। समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने से ही देश और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर सभी नागरिकों से आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने का आह्वान करते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जय हिंद! 🇮🇳

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here