Home चर्चा में समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण :...

समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : शिशुपाल सिंह राजपूत

10
0

बलौदा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद पंचायत बलौदा के उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपूत ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है। आजादी की रक्षा के साथ देश को विकास और प्रगति के मार्ग पर आगे ले जाना हम सभी का दायित्व है।

शिशुपाल सिंह राजपूत ने कहा कि युवा शक्ति, शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता देश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं। गांवों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देकर ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की तथा स्वतंत्रता दिवस पर सभी के सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जय हिंद! 🇮🇳

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here