Home चर्चा में देश की प्रगति में विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता जरूरी :...

देश की प्रगति में विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता जरूरी : अनुविभागीय अधिकारी

10
0

जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लोक निर्माण विभाग जांजगीर के अनुविभागीय अधिकारी ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त हमें स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का स्मरण कराता है। आजादी को सार्थक बनाने के लिए देश के विकास में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सड़क, पुल-पुलिया और अन्य आधारभूत सुविधाओं का बेहतर निर्माण सीधे आम जनता के जीवन को प्रभावित करता है। विकास कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है।

अनुविभागीय अधिकारी ने कहा कि विकसित भारत का सपना मजबूत बुनियादी ढांचे और जनहितकारी विकास कार्यों के माध्यम से ही साकार होगा। हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति को मजबूत बनाने में योगदान देना चाहिए।

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर जिलेवासियों के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

जय हिंद! 🇮🇳

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here