जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला विपणन अधिकारी रमेश लहरे एवं समस्त ऑफिस स्टाफ, जांजगीर ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन करने का अवसर है। देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए।
उन्होंने जिलेवासियों के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सहकारिता, कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाकर किसानों और आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
जिला विपणन अधिकारी रमेश लहरे एवं समस्त कार्यालय स्टाफ ने सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

जय हिंद! 🇮🇳







