Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस पर जिला विपणन अधिकारी ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर जिला विपणन अधिकारी ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

10
0

सक्ती। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला विपणन अधिकारी एवं समस्त ऑफिस स्टाफ, सक्ती ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का पावन अवसर है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है और किसानों के हितों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और किसानों के कल्याण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर उन्होंने जिले के सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

जय हिंद! 🇮🇳

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here