Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस पर श्याम सुंदर अग्रवाल ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर श्याम सुंदर अग्रवाल ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

8
0

सक्ती। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्याम सुंदर अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सक्ती ने समस्त जिलेवासियों एवं नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन करने का अवसर है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि सक्ती नगर को स्वच्छ, सुंदर, विकसित और सुविधायुक्त बनाने के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक के हितों का ध्यान रखना उनकी प्राथमिकता है। नगर के विकास में नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है और सभी के सहयोग से सक्ती को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जय हिंद! 🇮🇳

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here