बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उप स्वास्थ्य केंद्र सबाग, जिला बलरामपुर, छत्तीसगढ़ की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
उप स्वास्थ्य केंद्र की ओर से कहा गया कि स्वतंत्रता दिवस हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण कर उन्हें नमन करने का पावन अवसर है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और राष्ट्रहित के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला हैं। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर उप स्वास्थ्य केंद्र सबागा के समस्त स्वास्थ्यकर्मियों ने क्षेत्रवासियों से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की।
उप स्वास्थ्य केंद्र की ओर से सभी क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!






