Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस पर राजेंद्र भगत ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर राजेंद्र भगत ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

5
0

कुसमी, बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत कुसमी के अध्यक्ष राजेंद्र भगत ने क्षेत्रवासियों एवं समस्त जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण कर उन्हें नमन करने का पावन अवसर है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

राजेंद्र भगत ने कहा कि आजादी हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ राष्ट्र और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की जिम्मेदारी भी देती है। हमें मिल-जुलकर देश की प्रगति, सामाजिक सद्भाव और विकास में योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत कुसमी के विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नगर के विकास में नागरिकों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने सभी से विकास कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया।

उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि एकजुटता, आपसी भाईचारे और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ हम विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर राजेंद्र भगत ने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here