Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रीय ध्वज का वितरण

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रीय ध्वज का वितरण

12
0

संवाददाता – विमल सोनी

बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव रविंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया। इस दौरान लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी शिवा मुदिलयार, हरीश तिवारी, विजय दुबे, रंजीत खनुजा, चंद्रहास केसरवानी, उत्तम चटर्जी, चंद्रहास शर्मा, राघवेंद्र सिंह, बब्लू केसरवानी, संगीत मोईत्रा, संजय दवे, प्रशांत पांडेय, राहुल दुबे, राजू साहू, हेरी डेनियल, दिलीप साहू, विजय तिवारी, केशव गोरख, पियुष अग्रवाल, संतोष चौहान, राकेश केसरी, संदीप मिश्रा, गुड्डू चंदेल, छोटू बर्डे, राजेश साहू, विक्की नानवानी, हनु शर्मा, सन्नी चौहान, अजय गोस्वामी, सजय यादव, हरीश चेलकर, अविनाश चंदेल, उदय गंगवानी, मृत्युंजय तिवारी, ओम शर्मा, मुकेश दुबे, मसीह प्रकाश, पप्पू विष्ट, यश सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here