Home कोरबा बिजली समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों ने दी चक्काजाम की चेतावनी

बिजली समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों ने दी चक्काजाम की चेतावनी

19
0
कोरबा संवाददाता – हेमलाल झारिया
कुदमुरा। क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही विद्युत समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों ने विभागीय अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए जल्द समाधान की मांग की।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पिछली बैठक में विद्युत समस्या के समाधान को लेकर चर्चा हुई थी, लेकिन अभी तक विभाग की ओर से किसी प्रकार की सकारात्मक पहल नहीं की गई है। आज दिनांक तक क्षेत्रवासी बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। बार-बार शिकायत एवं मांग के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
जनप्रतिनिधियों ने विद्युत विभाग को 15 दिवस का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि निर्धारित समयावधि के भीतर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो सभी जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण एकजुट होकर चक्काजाम आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिमन्यु राठिया, जनपद सदस्य जैनंद राठिया, ग्राम पंचायत कुदमुरा के सरपंच प्रतिनिधि महेश राठिया, कटकोना सरपंच महेंद्र राठिया, चचिया सरपंच गोपी राठिया, तौलीपाली सरपंच प्रतिनिधि महेत्तर राठिया, तरईमार सरपंच मुकेश राठिया, बासीन सरपंच बाबूलाल राठिया सहित आसपास के ग्रामों के ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यदि 15 दिनों के भीतर विद्युत समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आगामी दिनों में सभी ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here