Home चर्चा में शौचालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न

शौचालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न

19
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुल्लू में छत्तीसगढ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वीकृत बालक-बालिका शौचालय एवं शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुल्लू में गारंटी फाॅर रोजगार आजीविका मिशन (ग्रामीण) अर्थात वी बी-जी राम जी योजनांर्तगत बालिका शौचालय निर्माण हेतु शाला प्रबंधन विकास समिति अध्यक्ष अशोक कुमार यादव की उपस्थिति में विद्यालय परिसर में ग्राम पंचायत गुल्लू की सरपंच टिकेश भुवनेश्वर साहू के द्वारा भूमिपूजन किया गया

कार्यक्रम में उपसरपंच योगेश्वर साहू,पंचगण धनेश्वरी धीवर, पुष्पा यादव,अरविंद टंडन, नेमीचंद पटेल, जगदीश धीवर, हेमराज टंडन, शीतल बंजारे,शाला प्रबंधन विकास समिति के सदस्य मंशाराम राम बंजारे,परमेश्वर धीवर, ललिता धीवर, प्राचार्या नम्रता तिवारी,व्याख्यातागण माणिक लाल मिश्रा,खेमलाल ठाकुर, श्रद्धाकिरण नेताम, प्रधान पाठकगण शैल देवांगन, विनोद कुमार साहू ,संकुल समन्वयक रोशन चंद्राकर,सहित व्याख्याता एवं शिक्षकगण छात्र-छात्राएं व ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए ,
माणिक लाल मिश्रा व्याख्याता ने उपस्थित जनप्रतिनियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here