Home चर्चा में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 170वीं महाआरती में पंडित दुर्गेश शुक्ला ...

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 170वीं महाआरती में पंडित दुर्गेश शुक्ला हुए शामिल

8
0

-सामाजिक समरसता और एकता की दिशा में सशक्त पहल है महाआरती … अधिवक्ता चितरंजय

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर शक्ति की 170 वीं महाआरती में शामिल पंडित दुर्गेश शुक्ला अड़भार ने श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के महाआरती को तारीफ ए काबिल बताते हुए कहा कि यह महाआरती सतत चलता रहे, तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि महाआरती सामाजिक एकता और समरसता की दिशा में सार्थक पहल है।
इन पलों में पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का दिव्य श्रृंगार के साथ पूजन आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा फोटोग्राफी- अमित तंबोली ने किया तथा दीप प्रज्ज्वलन में संध्या ओम वैष्णव, सुनीता अमित तंबोली, पुष्पा रिंकू निर्मलकर, आंचल योगेश देवांगन, चमेली संतोष देवांगन, प्रेमलता जायसवाल के साथ मंदिर परिवार की बहनें शामिल रही।

आज हनुमान लला का सुबह का श्रृंगार- अविनाश सिंह ठाकुर तथा शाम का श्रृंगार- गौरव कुमार सोनी के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद व्यवस्था_ यातायात थाना शक्ति, पप्पू खर्रा, अमित तंबोली के द्वारा चढ़ाया गया।
आज का सिंदूर अभिषेक- रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव, लीना विकास बरेठ , न्यून अन्नपूर्णा, प्रत्यूषा, पद्माक्ष सोनी तथा सुंदरकांड_ रामकृष्ण गबेल, रोहिणी देवी गबेल, एकांश बरेठ, आदित्य अग्रवाल, क्षमा शिवांश, सपना के द्वारा कराया गया।

विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल से गौरव यादव, योगेश देवांगन के द्वारा लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका सीधा दर्शन लाभ श्रद्धालुजन प्राप्त कर रहे हैं।आज का विशेष उपहार अमित तंबोली की ओर से पप्पू खर्रा को प्रदान की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here