आरंग संवाददाता – सोमन साहू
जिला कलेक्टर महोदय डॉ. गौरव कुमार सिंह के नवाचार प्रोजेक्ट “प्रोजेक्ट निरामय” के तहत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी के मार्गदर्शन में एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी अनंत, डॉ. एन.एल. भूआर्य के नेतृत्व में दिनांक 17 अगस्त 2026 को विकास खण्ड आरंग के शा. उच्च. मा. शाला देवरतिल्दा, शा. उच्च. मा. शाला चिखली एवं शा. उच्च. मा. शाला गोइनदा में चिरायु टीम द्वारा रक्त जांच किया गया। ज्ञात हो कि रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के द्वारा प्रोजेक्ट निरामय को कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक के सभी छात्र एवं छात्राओं का रक्त लेकर सीबीसी, एलएफटी, आरएफटी, ब्लड शुगर व अन्य कई प्रकार के जांच हेतु 183 छात्र एवं छात्राओं का ब्लड सैंपल लेकर लैब में भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट छात्रों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पे आएगा। ये पूरा कार्यक्रम निशुल्क है। दिनांक 18.08.2026 को भी इस अभियान के अंतर्गत कोसरंगी, सेमरिया (परसदा) एवं मोखला के शा. उच्च. मा. शाला में कुल 204 छात्रों का सैंपल लेकर जांच हेतु लैब भेजा गया।

प्रोजेक्ट धड़कन के अंतर्गत समस्त छात्र एवं छात्राओं का सामान्य स्वास्थ परीक्षण, हृदय रोग व अन्य बीमारियों से बचाव, साफ सफाई के बारे में विस्तार से बताया गया। मौसमी बीमारी से कैसे बचें, इसके बारे में भी डॉक्टरों द्वारा समझाया गया।
इस अभियान को सफल बनाने में खण्ड कार्यक्रम प्रबन्धक दीपक कुमार मीरे एवं चिरायु टीम से डॉ. शिवानी नायक, डॉ. शिल्पा कटरिया, डॉ. शोभा निषाद, डॉ. देवेंद्र कुमार बंजारे, डॉ. भूपेश कुमार गेंडरे , डॉ. अबरार आलम, फार्मासिस्ट वीरेंद्र बंजारे, विनीत कुमार, डुमेंद्र धुर्वे, एलटी मुकेश साहू, टीकम साहू, चेतन साहू एवं एएनएम रमा साहू, टिकेश्वरी साहू, परिणीता बर्मन का विशेष योगदान रहा।।
डॉक. मिथिलेश चौधरी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर







