कोरबा के कुसमुंडा के आदर्श नगर सामुदायिक भवन में महिलाओं ने सावन महोत्सव का आयोजन किया महिलाओं ने सावन झूले का आनंद उठाया कार्यक्रम में गीत संगीत, नृत्य की धूम रही। साथ ही रैंप वॉक कर मंच पर अपना जलवा बिखेरा महिलाएं सज संवर कर महोत्सव में हिस्सा लीं महिलाये बांधनी परिधान हरी चूड़ियां धरण कर हाथों में मेंहदी सजा कर प्रतियोगिता में शामिल हुईं। मुख्य अतिथि के रूप में परम आदरणीय श्रीमती सोनी विकास झा श्रीमती प्रीति झा श्रीमती नीलम कुकरेजा श्रीमती आशा साहू श्रीमती हेमा शर्मा श्रीमती सरला प्रधान श्रीमती देवकी साहू श्रीमती कविता श्रीमती उत्सा बनर्जी शामिल रही.
सबसे पहले मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।गीत-संगीत का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। चुड़ी मजा ना देगी, कंगन मजा ना देगा, तेरे बिना ओ साजन, सावन मजा ना देगा छतरी ना खोल बरसात में के बोल पर महिलाओं ने जम कर झुमी व ठुमके लगाईं। सावन की खूब मस्ती की। फिल्मी और भोजपुरी व लोकगीत की गायिकाओं की देर शाम तक लड़ी लगी रही। इसके अलावा विभिन्न तरह के प्रतियोगिता, मॉडलिंग, गेम इत्यादि का आयोजन किया गया। सावन क्वीन विनर में प्रथम श्रीमती किरण साहू सेकंड श्रीमती नेहा पांडे थर्ड श्रीमती रानी पा विजेता बने और सावन सुंदरी का किताब भी हासिल किया.

सोलह सिंगर प्रतियोगिता में श्रीमती सुमन देवांगन श्रीमती लता साहू श्रीमती लक्ष्मी साहू ने भाग लिया रैंप वॉक में पहले स्थान मिशा रंधावा दूसरा स्थान ज्योति वर्मा तीसरा स्थान संगीता यादव का रहा.
जिसमें महिलाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अध्यक्ष उमा कुमारी कोषाध्यक्ष मंजू यादव सचिव तुलेश्वरी साहू रुबी गुप्ता श्वेता प्रमाणिक मनजीत कौर सुखजीत कौर के संयोजन में आयोजित की गई। सचीव तुलेश्वरी साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते कहा कि कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना है। जिससे वह अपनी कला की प्रस्तुति कर सके कोषा अध्यक्ष मंजू यादव ने कहां की सावन महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं को एक सांस्कृतिक मंच प्रदान करना उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा भारतीय परंपरा और संस्कृति को बढ़ावा देना है मुख्य अतिथि श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि सावन माह का एक विशेष महत्व है सावन माह हरियाली और जीवन में खुशियों का संदेश देता है सभी महिलाओं को अंत में नाश्ता और डिनर कराया गया सभी महिलाओं को सम्मान के रूप में एक गिफ्ट भेंट किया गया प्रेरणा महिला मंडल की सभी सदस्य उपस्थित थी.







