Home चर्चा में शिक्षक संघर्ष मोर्चा लोरमी ने किया धरना-प्रदर्शन ; सेवा सुरक्षा को लेकर...

शिक्षक संघर्ष मोर्चा लोरमी ने किया धरना-प्रदर्शन ; सेवा सुरक्षा को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

5
0
संवाददाता – निलेश सिंह
लोरमी:
 सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, नवीन शिक्षक संघ एवं सर्व शिक्षा संघ के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षक संघर्ष मोर्चा ब्लॉक इकाई लोरमी द्वारा भीषण बारिश के बीच एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन एवं सेवा सुरक्षा पदयात्रा का आयोजन किया गया।
जनपद पंचायत लोरमी के सामने बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एकत्रित हुए और राज्य सरकार की शिक्षक नीतियों के विरोध में अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। शिक्षकों ने वेतन विसंगति दूर करने, टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने, सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने सहित विभिन्न लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग की।
धरना-प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने जनपद पंचायत लोरमी से एसडीएम कार्यालय तक सेवा सुरक्षा पदयात्रा रैली निकाली। रैली के माध्यम से अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाते हुए शिक्षक एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी लोरमी को ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री अभिजीत तिवारी, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सुलभ त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अजय साहू, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र राठौर सहित नरेश दुबे, रामप्रसाद डिंडोर, आशीष जायसवाल, ओमप्रकाश साहू, नाजिर मोहम्मद, राकेश साहू, संस्कार साहू, रामप्रकाश ध्रुव, प्रेमलता मरकाम, वरिषा मंडावी, संतुष्टि राजपूत एवं अश्वनी साहू सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने कहा कि शिक्षकों की लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं होने पर आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here