संवाददाता – विमल सोनी
बिलासपुर। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहभठ्ठा में सावन मास के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे और भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर अभिषेक एवं आरती की। इसके पश्चात उन्होंने भोग-प्रसाद ग्रहण किया।
इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित लोगों के बीच भोग-प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ गिरीश देवांगन, प्रदीप शर्मा, विधायक अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, शैलेष पांडेय, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, महेंद्र गंगोत्री, ब्लॉक अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक, शिव सिंह ठाकुर, लक्ष्मी साहू, शिवबालक कौशिक, प्रशांत पांडेय, सुभाष ठाकुर, नानक रेलवानी, बब्लू केसरवानी, प्रकाश बिंदल, विक्की नानवानी, बृजेश शर्मा, राम श्याम आर्य, आशुतोष पांडेय, विनोद कुर्रे सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
मंदिर के संस्थापक सदस्य अजीत तिवारी सहित आयोजन से जुड़े लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया।
सावन मास के इस धार्मिक आयोजन ने ग्राम मोहभठ्ठा में आस्था और भक्ति का माहौल बना दिया। श्रद्धालुओं की बड़ी मौजूदगी के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।







