Home चर्चा में मातृशक्ति परिवार ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया हलषष्ठी महापर्व

मातृशक्ति परिवार ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया हलषष्ठी महापर्व

6
0

विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही द्वारा हलषष्ठी महापर्व श्रद्धा, आस्था एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया गया। यह आयोजन मातृशक्ति जिला संयोजिका श्रीमती विभा तिवारी के निवास स्थान पर संपन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर माताओं एवं बहनों ने भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता भगवान बलराम जी की पूजा-अर्चना कर अपने बालकों एवं संतानों की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। माताओं ने विधि-विधान से पूजन कर अपने बच्चों पर सदैव भगवान का आशीर्वाद बना रहे और उनका जीवन सुखमय एवं मंगलमय हो, ऐसी प्रार्थना की।

कार्यक्रम में प्रांत संस्कार केंद्र प्रमुख श्रीमती प्रिया हरीश त्रिवेदी, जिला सेवा प्रमुख श्रीमती रुक्मणी तिवारी, श्रीमती रामेश्वरी धुर्वे, श्रीमती स्वप्निल सिंह पवार, श्रीमती गरिमा तिवारी, श्रीमती विमला पोट्टाम, श्रीमती सुषमा गौतम, श्रीमती शशि विश्वकर्मा, श्रीमती पूनम विश्वकर्मा सहित प्रीति, इंद्रावती, समृद्धि, तुरीना एवं अन्य मातृशक्ति बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

हलषष्ठी महापर्व मातृत्व की भावना, भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जुड़ा विशेष पर्व है। इस अवसर पर मातृशक्ति बहनों ने अपनी संतानों के दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए सनातन संस्कारों एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here