-जिला समन्वयक रामकुमार टोप्पो ने आगामी कार्यक्रमों की दी जानकारी, जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं से अभियान को प्रभावी बनाने का किया आह्वान
विकास अग्रवाल/अंबिकापुर।
भारतीय जनता पार्टी सरगुजा कार्यालय में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक होने वाले कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान-2026 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक जिला समन्वयक एवं विधायक रामकुमार टोप्पो के आतिथ्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में अभियान के अंतर्गत पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं उनकी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला समन्वयक एवं विधायक रामकुमार टोप्पो ने सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले सभी दस कार्यक्रमों की संक्षिप्त रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अभियान सेवा, जनसंपर्क और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंचने, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद स्थापित करने तथा उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों की वास्तविक एवं प्रेरणादायी कहानियों को समाज के सामने लाया जाएगा। इसी प्रकार अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों, महिलाओं, युवाओं, किसानों, लाभार्थियों एवं आम नागरिकों को अभियान से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक कार्यक्रम को केवल आयोजन तक सीमित न रखते हुए उसे सेवा, संवाद और जनभागीदारी का प्रभावी माध्यम बनाएं।
कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा तय कार्यक्रमों को केवल औपचारिकता के रूप में न लेते हुए सेवा और जनभागीदारी की भावना के साथ बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक का संचालन करते हुए जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत पार्टी द्वारा दस कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग समन्वयक एवं पदाधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि सभी जिम्मेदार पदाधिकारी अपने-अपने कार्यक्रमों की तैयारी एवं क्रियान्वयन के लिए आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में जिला महामंत्री अरुणा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट संतोष दास , मधुसुदन शुक्ला , मधु चौदाहा, चंद्रिका प्रसाद यादव, विकास पांडेय, निश्चल प्रताप सिंह, वैभव सिंह देव , जनमेजय मिश्रा , मनोज गुप्ता , निलेश सिंह, देवेन्द्र दुबे, रुपेश दुबे, शुभांगी बिहाड़े, आकाश गुप्ता, अजय प्रताप सिंह , विजय व्यापारी, निशांत सिंह सोलू, रवींद्र गुप्त भारती , प्रिया सिंह, सुनीत मिश्रा , राम प्रवेश पांडेय, मनोज सोनी, विमल मंडिलवार, जतीन परमार , अविनाश मंडल , अभिषेक माथुर , रवि विश्वकर्मा , अभिमन्यु श्रीवास्तव सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







