संवाददाता : विकास अग्रवाल
विशाल रावण दहन, आतिशबाजी, लोक नृत्य व रामचरितमानस गायन प्रतियोगिता समेत निकलेगी श्रीराम-लक्ष्मण-हनुमान की भव्य शोभायात्रा
अंबिकापुर, 4 सितंबर 2026। सरगुजा सेवा समिति की आवश्यक बैठक शुक्रवार को समिति की अध्यक्ष रजनी रविशंकर त्रिपाठी के निवास पर वरिष्ठ पदाधिकारी अखिलेश सोनी की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर आगामी सत्र के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके साथ ही इस वर्ष विजयादशमी महोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
समिति की अध्यक्ष रजनी रविशंकर त्रिपाठी ने बताया कि सरगुजा सेवा समिति सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा समाज में एकजुटता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में इस वर्ष विजयादशमी महोत्सव का आयोजन पीजी कॉलेज ग्राउंड में भव्य स्तर पर किया जाएगा।

ये होंगे प्रमुख आकर्षण
विजयादशमी महोत्सव में विशाल रावण दहन और भव्य आतिशबाजी के साथ संभाग स्तरीय लोक नृत्य एवं रामचरितमानस गायन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं वीर हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। समिति का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से शहरवासियों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना और विजयादशमी के पर्व को उत्साहपूर्वक मनाना है।
नवीन कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
समिति की नवीन कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में राजेश अग्रवाल, अनिल सिंह मेजर, ललन प्रताप सिंह एवं मंजूषा भगत को जिम्मेदारी दी गई है। अध्यक्ष रजनी रविशंकर त्रिपाठी तथा उपाध्यक्ष के रूप में अखिलेश सोनी, भारत सिंह सिसोदिया, विधानंद मिश्रा, राजीव विश्वकर्मा, प्रयागराज साहू, राजेश कश्यप, महेंद्र अग्रवाल एवं विशाल गोस्वामी को शामिल किया गया है।
महासचिव की जिम्मेदारी संजय अग्रवाल एवं मधुसूदन शुक्ला को, जबकि सचिव के रूप में आकाश गुप्ता, शुभम अग्रवाल एवं मधु चौदहा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सह-सचिव के रूप में जयंत जैन, नरेंद्र टूटेजा, दीपक अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, देवेंद्र सिंह, वीर सोनी, अमन गुप्ता एवं अविनाश मंडल को शामिल किया गया है।
वहीं कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दीपक सोनी को तथा प्रचार-प्रसार प्रमुख सह मीडिया प्रभारी का दायित्व पीयूष कुमार त्रिपाठी को सौंपा गया है।
आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी
अध्यक्ष रजनी रविशंकर त्रिपाठी ने कहा कि नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों को शीघ्र ही विजयादशमी महोत्सव से संबंधित अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। समिति आयोजन की तैयारियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाते हुए विजयादशमी महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए कार्य करेगी।







