Home चर्चा में नवापारा पहुंचे श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष किशोर महानंद, चंपारण चौक पर...

नवापारा पहुंचे श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष किशोर महानंद, चंपारण चौक पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

8
0

-राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त किशोर महानंद बोले—श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता, पात्र हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

नवापारा। छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त किशोर महानंद के नवापारा आगमन पर चंपारण चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दयालु राम गाड़ा, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक रायपुर ग्रामीण, परदेसी राम साहू, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष, हितेश मंडई, सोशल मीडिया संयोजक रायपुर जिला ग्रामीण, किशन साहू, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रभारी, मायाराम साहू, पूर्व पार्षद एवं झुग्गी-झोपड़ी सह-संयोजक रायपुर जिला ग्रामीण, कमलेश कुमार, संयोजक झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ नवापारा मंडल, भूषण साहू, बजरंग दल रायपुर, रूपेंद्र चंद्राकर, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ कार्यकारिणी सदस्य तथा डॉ. रमेश कुमार सोनसायटी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता

स्वागत के बाद कुछ समय के लिए चंपारण चौक पर रुके किशोर महानंद ने श्रमिकों और पात्र हितग्राहियों से जुड़ी शासकीय योजनाओं को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक निश्चित रूप से पहुंचना चाहिए।

उन्होंने विशेष रूप से श्रमिक कार्ड, मजदूर कार्ड तथा संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जरूरतमंद श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

किशोर महानंद ने कहा कि शासन की योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि उनका वास्तविक लाभ जरूरतमंद और पात्र लोगों तक पहुंचना जरूरी है। श्रमिकों और उनके परिवारों को योजनाओं से जोड़ने के लिए वे दृढ़ संकल्पित हैं।

कार्यकर्ताओं ने जताया उत्साह

किशोर महानंद के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। चंपारण चौक पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्रमिकों और जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here