बड़ेराजपुर/कोपरा:-
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ग्राम में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं झूला सजाया गया। जन्मोत्सव के पश्चात निर्धारित परंपरा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण के झूले का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन एवं जयकारों के साथ भगवान श्रीकृष्ण को भावपूर्ण विदाई दी। पूरे कार्यक्रम के दौरान गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भंडारा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजन समिति एवं ग्रामीणों ने मिलकर भंडारे की व्यवस्था संभाली और सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा आगामी वर्षों में भी इसी प्रकार धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को मिल-जुलकर मनाने का संकल्प लिया।







