Home चर्चा में अवैध शराब के खिलाफ आवापल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 37 लीटर से...

अवैध शराब के खिलाफ आवापल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 37 लीटर से ज्यादा अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त

8
0

-शराब दुकान के पास आरोपी की दुकान में दी दबिश, 117 पाव सुपीरियर व्हिस्की समेत बड़ी मात्रा में शराब बरामद

पुकार बाफना/बीजापुर। जिले में अवैध शराब के विक्रय और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आवापल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने 4 सितंबर 2026 को शराब दुकान आवापल्ली के पास स्थित एक दुकान में दबिश देकर अवैध रूप से रखी गई अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की।

पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान आरोपी प्रदीप साहू, पिता भगवान साहू, उम्र 37 वर्ष, निवासी स्कूल पारा, आवापल्ली के कब्जे से कुल 37 लीटर 400 मिलीलीटर अंग्रेजी शराब एवं बीयर जब्त की गई।

37 लीटर 400 मिलीलीटर शराब जब्त

पुलिस द्वारा जब्त शराब का विवरण इस प्रकार है—

  • 117 पाव 1848 सुपीरियर व्हिस्की
  • 33 पाव बेस्टो रेयर व्हिस्की
  • 16 बोतल बीयर
  • कुल मात्रा — 37 लीटर 400 मिलीलीटर

पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब को अवैध रूप से अपने कब्जे में रखे हुए था। कार्रवाई के बाद जब्त शराब को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई

आरोपी के खिलाफ थाना आवापल्ली में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। थाना स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय, बीजापुर के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में अवैध शराब के विक्रय, भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को जानकारी देने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here