Home चर्चा में समोदा में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी गूंजा आध्यात्मिक संदेश

समोदा में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी गूंजा आध्यात्मिक संदेश

18
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
समोदा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरंग सेवा केंद्र की संचालिका बी.के. लता बहन ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके दिव्य चरित्र पर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन 16 कलाओं से युक्त, मर्यादा और पवित्रता का प्रतीक है। आज के दौर में जब चारों तरफ नकारात्मकता और विकार बढ़ रहे हैं, ऐसे में श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चलना और भी जरूरी हो जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर हम अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो हमें त्याग, तपस्या और अच्छे कर्मों की राह चुननी होगी। गीता के उपदेशों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सही आध्यात्मिक ज्ञान के बल पर इंसान अपने जीवन को श्रेष्ठ बना सकता है। उन्होंने लोगों से काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसे विकारों को छोड़कर सकारात्मकता अपनाने की अपील की, ताकि समाज में बेहतर मूल्यों की स्थापना हो सके।
कार्यक्रम में विभिन्न गाँवों से पहुँचे सैकड़ों श्रद्धालु, समोदा और आस-पास के चपरीद, रानीसागर, देवरी, कुसमुंद, तुलसी, सकरी, अमोदी, सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुँचे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ जहाँ सभी लोगों ने एक दूसरे का मुँह मीठा कराकर जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here