Home चर्चा में झीरम घाटी कांड के फैसले को लेकर कांग्रेस की प्रेस वार्ता आज

झीरम घाटी कांड के फैसले को लेकर कांग्रेस की प्रेस वार्ता आज

5
0

पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप

पेण्ड्रा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार झीरम घाटी कांड में आए फैसले के संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया जा रहा है। प्रेस वार्ता में झीरम घाटी कांड से जुड़े न्यायालयीन फैसले एवं कांग्रेस पार्टी के पक्ष को लेकर मीडिया के समक्ष जानकारी साझा की जाएगी।

जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानु ने जिले के सभी पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों से प्रेस वार्ता में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

प्रेस वार्ता 6 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे जिला प्रेस क्लब कार्यालय, इंदिरा गार्डन रोड, पेण्ड्रा में आयोजित होगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रेस वार्ता में झीरम घाटी कांड के फैसले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर कांग्रेस का पक्ष रखा जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर प्रेस वार्ता को सफल बनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here