Home चर्चा में धारदार हथियार लेकर टॉकिंज़ के कर्मचारी को डराने वाला आरोपी चढ़ा कोतवाली...

धारदार हथियार लेकर टॉकिंज़ के कर्मचारी को डराने वाला आरोपी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे

7
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
रिपोर्ट के चंद घंटे में आरोपी को 01 नग धारदार हथियार चाकू के साथ पकड़ा गया
आरोपी का नाम अनिकेत राठौर पिता संपत राठौर उम्र 21 साल साकिन बीडी महंत नगर जांजगीर थाना जांजगीर
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी आयुष बजाज निवासी बी.डी. महंत मोहल्ला जांजगीर के द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05/09/2026 को रात्रि 09.45 बजे सिनेमा में था कि जांजगीर का अनिकेत राठौर सिनेमा हाल के अंदर आया और अपने पास रखे शराब के बोतल को वाशरूम के पास फोड़ दिया तब मेट्रो सिनेमा के कर्मचारी द्वारा मना करने पर अनिकेत राठौर द्वारा तुम मना करने वाले कौन होते हो कहते हुए मां बहन की गंदी गंदी गाली देने लगा तथा  जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारने लगा तथा अपने कमर के पास रखे चाकू को निकाल कर मारने के लिये दौडा रहा था प्रार्थी के बीच बचाव करने पर उसे भी आरोपी अनिकेत राठौर द्वारा मां बहन की गाली गलौच किया की प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 684/2026 धारा 296,115(2), 351(3) बीएनएस 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस टीम के द्वारा तत्काल आरोपी के घर में दबिश दिया गया जो आरोपी अनिकेत राठौर  पर उपस्थित मिला पुछताछ करने पर आरोपी अनिकेत राठौर द्वारा जुर्म स्वीकार किया, आरोपी के कब्जे से 01 नग लोहे का धारदार हथियार (चाकू)  जप्त किया गया आरोपी अनिकेत राठौर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
 उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, प्रधान आरक्षक राकेश राठौर, तोरन डहरिया, दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here