Home अंतर्राष्ट्रीय मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा: लैंडिंग के बाद रनवे से फिसला...

मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा: लैंडिंग के बाद रनवे से फिसला अमेजन का कार्गो प्लेन, 5 की मौत; 3 गंभीर

12
0

अमेरिका में बड़ा विमान हादसा (US Plane Crash) हुआ है। मियामी एयरपोर्ट (Miami Airport) पर अमेजन का कार्गो प्लेन रनवे पर क्रैश हो गया। मियामी एयरपोर्ट के रनवे पर लैंडिंग के बाद फिसलकर गाड़ियों से टकरा गया। हादसे के बाद प्लेन में आग लग गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों की हालत खराब है।

हादसे के बाद एयरपोर्ट के सभी रनवे और टैक्सी-वे बंद कर दिए गए हैं। इस वजह से उड़ानों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने कहा कि वह इस घटना की जांच कर रहे हैं।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान बोइंग 767-300 था, जिसे 21 Air संचालित कर रही थी।  विमान Prime Air Flight 7598 के तौर पर उड़ान भर रहा था और यह प्यूर्टो रिको के सैन जुआन से मियामी पहुंचा था। लैंडिंग के दौरान विमान एयरपोर्ट के डायगोनल रनवे को पार कर गया और इसके बाद कई वाहनों से जा टकराया। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई और आसमान में धुएं का घना गुबार दिखाई देने लगा। घटना के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 5 लोग घायल हैं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है। पांच लोगों की मौत की पुष्टि होने के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है। हालांकि, दुर्घटना की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

फ्लाइट में रुकावटों पर नज़र रखने वाली वेबसाइट ‘FlightAware’ के अनुसार, रविवार देर दोपहर एयरपोर्ट पर लगभग 250 उड़ानें देरी से चलीं। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने कहा है कि वह जांच के लिए चेयरवुमन जेनिफर होमेंडी की अगुवाई में मियामी एक टीम भेज रहा है। अमेजन ने एक बयान में कहा कि वह किसी भी जांच में सहयोग करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here