Home चर्चा में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा DRG जवानों हेतु नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला आयोजित

ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा DRG जवानों हेतु नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला आयोजित

8
0

पुकार बाफना/बीजापुर –

आज दिनांक 07.09.2026 को प्रातः ब्रह्माकुमारी संस्थान के तत्वावधान में लोहाडोंगरी प्रांगण में DRG के जवानों हेतु नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के दौरान नशे के विभिन्न प्रकारों तथा इसके कारण होने वाली शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक, सामाजिक एवं आर्थिक हानियों के संबंध में जवानों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। नशे की लत से बचने एवं इससे मुक्त होने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति, सकारात्मक सोच, नियमित दिनचर्या, योग-ध्यान तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उपाय बताए गए।

इस अवसर पर राजयोग एवं ध्यान के माध्यम से तनाव नियंत्रण, मानसिक शांति एवं आत्मसंयम विकसित करने के लिए जवानों को प्रेरित किया गया।

कार्यशाला में नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यशाला के अंत में DRG के जवानों ने नशे से सदैव दूर रहने तथा अपने परिवार, साथियों एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

बीजापुर पुलिस द्वारा स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here