रिपोर्ट- खिलेश साहू
कुरुद:- ग्राम पंचायत कोलियारी में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों से कथित रूप से राशि लिए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।शिकायत पत्र में ग्रामवासियों ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण के कार्य में ग्राम पंचायत कोलयारी के आवास मित्र चुनेन्द्र साहू, पिता टेमनलाल द्वारा भी 6 हजार रुपये लिए जाने का आरोप लगाया गया है।शिकायत के अनुसार, उक्त राशि लिए जाने की बात ग्राम सभा एवं बस्ती पंचायत की बैठक में स्वयं पंच चिंता राम साहू द्वारा स्वीकार किए जाने का दावा किया गया है। साथ ही बस्ती पंचायत की बैठक में हितग्राहियों द्वारा यह बात बताने तथा लिखित रूप में देने की बात भी शिकायत में कही गई है।ग्रामीणों ने शिकायत के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर कथित रूप से राशि लेने वाले व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने तथा पीड़ित हितग्राहियों को न्याय दिलाने की मांग की है।हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों एवं आवास मित्र का पक्ष सामने आना शेष है।







