सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
लखनपुर।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर स्थित एसपीजी मल्टीप्लेक्स सिनेमा घर में भारतीय जनता पार्टी के लखनपुर एवं उदयपुर मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एक साथ सिनेमा घर पहुंचे और फिल्म का आनंद लिया।
फिल्म देखने के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने ‘हनुमान अंश’ फिल्म की विषयवस्तु और प्रस्तुति की सराहना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि फिल्म में धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं सनातन परंपराओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में भगवान हनुमान से जुड़ी आस्था और श्रद्धा को जिस भावनात्मक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया है, वह दर्शकों को प्रभावित करती है।
फिल्म में नीम करोली बाबा से जुड़े प्रसंग एवं उनका चलचित्रण भी दर्शाया गया है, जिसे धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया गया। नीम करोली बाबा के जीवन, आध्यात्मिक व्यक्तित्व एवं उनसे जुड़ी श्रद्धा को फिल्म के माध्यम से प्रस्तुत किए जाने पर उपस्थित दर्शकों ने विशेष रुचि दिखाई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि फिल्म धार्मिक एवं आध्यात्मिक भावनाओं के साथ भारतीय संत परंपरा और आस्था के विभिन्न पहलुओं को भी दर्शकों के सामने रखती है।

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने भी फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर बनने वाली फिल्में समाज में अपनी संस्कृति और संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने फिल्म के आगामी भाग को लेकर भी चर्चा की और उम्मीद जताई कि इसका अगला भाग और भी बेहतर एवं प्रभावशाली होगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ केवल मनोरंजन की दृष्टि से ही नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था, संस्कार और भारतीय संस्कृति से जुड़ी भावनाओं को प्रस्तुत करने वाली फिल्म है। ऐसी फिल्मों को परिवार के साथ देखा जाना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी भी भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से परिचित हो सके।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंत्री श्री राजेश अग्रवाल द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर फिल्म देखना आपसी आत्मीयता और संगठनात्मक जुड़ाव का भी परिचायक है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल लखनपुर के मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, उदयपुर मंडल अध्यक्ष प्रबोध सिंह, अखंड विधायक सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र जायसवाल, मंत्री प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल सहित रवि अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, सुरेश साहू, राकेश साहू, यतेन्द्र पांडे, लक्ष्मण साहू, सचिन बंसल, महेश्वर राजवाड़े, चेतन राजवाड़े, महिला मोर्चा की रजनी सिंह, सुखसाय पोर्ते, अवधेश यादव, मैनेजर सिंह, श्रीमती बाई राजवाड़े, लालजीत पैकरा, अमित बारी, सुरेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के साथ लखनपुर एवं उदयपुर मंडल के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने फिल्म देखकर इसकी सराहना की तथा आमजन से भी धार्मिक एवं संस्कारपरक ‘हनुमान अंश’ फिल्म को एक बार अवश्य देखने की अपील की।







