Home कोरबा सातगढ़ कृष्णौद यादव विकास समिति सर्किल गुरसिया का बैठक संपन्न

सातगढ़ कृष्णौद यादव विकास समिति सर्किल गुरसिया का बैठक संपन्न

10
0
सर्किल गुरसिया के पोडी उपरोडा में कृष्णौद यादव विकास समिति का बैठक पोंडी उपरोड़ा के मरखी माता प्रांगण में आयोजित किया गया।
जहां सर्किल अध्यक्ष गणेश यादव ने सामाजिक नियमावली एवं रीति रिवाज के अनुसार सामाजिक धारा में रहने की सलाह दिया एवं यादव परिवार में जो गरीबी स्तर से जूझ रहे हैं उनकी आर्थिक सहायता करना एवं यादव परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं को यादव महासभा में प्रोत्साहन राशि दिलवाने की कोशिश रहेगी,  उक्त संबंध में सभी ने अपनी सहमति प्रदान की।
 सर्किल गुरसिया का एक वर्ष पूर्ण होने के बाद सर्किल के सभी आय व्यय पर चर्चा किया गया, जिस पर उपस्थित सदस्यों ने  समीक्षा  करते हुए सहमति दी।
  बैठक में मुख्य रूप से सर्किल अध्यक्ष गणेश यादव एवं सचिव गजेंद्र पाल यादव मेलवार सियान हरिराम यादव, जय मंगल यादव, संतराम यादव, जगदीश राम यादव, मनराखन यादव, अशोक यादव, देवेंद्र यादव, पवनसाय यादव, नवल यादव,  संजय यादव,  मुरारी यादव, पुनि राम यादव, पवन सिंह यादव, ब्रम्हा यादव, संत प्रसाद यादव,  बुधवार यादव सहित सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here