Home चर्चा में जयकारों के बीच हुआ श्री वक्रतुंड परिवार के गणपति बप्पा का नगर...

जयकारों के बीच हुआ श्री वक्रतुंड परिवार के गणपति बप्पा का नगर आगमन व स्वागत

12
0

सोमन साहू/आरंग। श्री वक्रतुंड परिवार द्वारा आयोजित गणेशोत्सव के द्वितीय वर्ष के शुभारंभ अवसर पर भगवान श्री गणेश का भव्य आगमन बरसते पानी के बीच हुआ। आसमान से लगातार होती बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था और बप्पा के स्वागत के उत्साह को रोक नहीं सकी। बारिश के बीच श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ बप्पा के स्वागत में जुटे रहे।भगवान श्री गणेश की आगमन यात्रा इंदिरा चौक से प्रारंभ होकर श्री वक्रतुंड परिवार पंडाल, रावणभाठा मैदान तक पहुंची। आगमन यात्रा की शुरुआत इंदिरा चौक बप्पा की प्रतिमा के विधिवत पूजन-अर्चन से हुई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ का प्रयाग राजिम से पधारे पांच पंडितों द्वारा धूप आरती एवं महाआरती संपन्न कराई गई। वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। उसके पश्चात आगमन यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के रिदम स्टार आनंद धुमाल की विशेष प्रस्तुति ने चार चांद लगा दिए। आनंद धुमाल की शानदार प्रस्तुति पर बप्पा के भक्तों के साथ पूरा आरंग नगर झूम उठा। बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और गणपति बप्पा के जयघोष के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here