Home चर्चा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर प्रज्वलित किया गया...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर प्रज्वलित किया गया आशीर्वाद का दीप

6
0
बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
जिला पुलिस बीजापुर के पुलिस थानों, पुलिस लाइन एवं सभी सुरक्षा बल शिविरों में दीप प्रज्वलन
बीजापुर, 17 सितंबर 2026। सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण की भावना को समर्पित “सेवा संकल्प अभियान — जन सेवा ही प्रभु सेवा” का जिला पुलिस बीजापुर द्वारा आज गरिमामय वातावरण में शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के देशसेवा के प्रति समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नमन करते हुए उनके जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
 कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर प्रज्वलित किया गया आशीर्वाद का दीप 
सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिवस कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित किया गया। यह दीप देश की आंतरिक सुरक्षा एवं शांति के लिए विषम परिस्थितियों में कर्तव्य का निर्वहन करने वाले वीर जवानों के त्याग, समर्पण एवं साहस के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक रहा।
करेगुट्टा क्षेत्र में सीआरपीएफ, कोबरा एवं डीआरजी के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से संचालित अभियानों में प्रदर्शित साहस और कर्तव्यनिष्ठा का स्मरण करते हुए जवानों के समर्पण को नमन किया गया।
 सभी पुलिस एवं सुरक्षा बल इकाइयों में दीप प्रज्वलन
अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन बीजापुर, यातायात कार्यालय, जिले के सभी पुलिस थानों एवं चौकियों, सीआरपीएफ कैंप तथा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के शिविरों में अधिकारियों एवं जवानों द्वारा दीप प्रज्वलित किए गए।
विभिन्न स्थानों पर रंगोली एवं दीप सजाकर अभियान को उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस एवं सुरक्षा बलों के जवानों ने सेवा, समर्पण, शांति तथा सुरक्षित समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
जिला पुलिस बीजापुर द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम जवानों के त्याग और समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश देता है।
अभियान का सन्देश 
“ जवानों का त्याग, देश का सम्मान; सेवा और समर्पण ही हमारी पहचान।”
इस अवसर पर जिला पुलिस बीजापुर ने देश की सुरक्षा के लिए समर्पित सभी वीर जवानों को नमन करते हुए जनसेवा, शांति एवं सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here