Home कोंडागांव सेवा संकल्प अभियान के तहत माता राजमोहनी देवी वार्ड में हुआ वृहद...

सेवा संकल्प अभियान के तहत माता राजमोहनी देवी वार्ड में हुआ वृहद वृक्षारोपण

9
0

विकास अग्रवाल/अंबिकापुर।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक-12, माता राजमोहनी देवी वार्ड में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, महापौर मंजूषा भगत, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास पांडेय, वार्ड पार्षद मनोज गुप्ता सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया गया।

भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

अनुराग सिंह देव ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम लगाना प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति पौधा लगाने के साथ उसकी देखभाल का भी संकल्प ले, ताकि हमारा शहर हरित और स्वच्छ बन सके।

कार्यक्रम के माध्यम से “एक पेड़ माँ के नाम” का संदेश देते हुए हरित, स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में सभी से सहभागिता का आह्वान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here