Home कोरबा आईटीआई में नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल ने किया साइकिल स्टैंड और गार्ड...

आईटीआई में नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल ने किया साइकिल स्टैंड और गार्ड रूम का लोकार्पण, विश्वकर्मा जयंती पर किया पूजन एवं वृक्षारोपण

10
0

दीपक शर्मा/कोरबा / पाली :- शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर शासकीय आईटीआई पाली में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके पश्चात उपस्थित सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।

इसके साथ ही सेवा संकल्प अभियान के तहत संस्थान प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रांगण में नवनिर्मित साइकिल स्टैंड एवं गार्ड रूम का लोकार्पण रहा, जिसका लोकार्पण नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

इस अवसर पर नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए मूलभूत व्यवस्थाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे परिसर का वातावरण और बेहतर होगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एल्डरमैन रामविलास जायसवाल, एल्डरमैन हरीश चावड़ा, वरिष्ठ पार्षद तूफान सिंह राज, पार्षद एवं पीआईसी सदस्य खाद्य, नागरिक आपूर्ति, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग श्रीमती दीप्ति दीपक शर्मा, पार्षद सुनील साहू, पार्षद भूपेंद्र कुर्रे, पूर्व पार्षद समीन पटेल, दीपक डिक्सेना, हिमांशु मार्को, महेंद्र जायसवाल, आईटीआई प्राचार्य देवांगन जी, शुक्ला जी सहित संस्थान के समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here