Home चर्चा में दिल्ली विश्वविद्यालय में ABVP की जीत पर परमेश्वर साहू ने दी बधाई

दिल्ली विश्वविद्यालय में ABVP की जीत पर परमेश्वर साहू ने दी बधाई

18
0
बलौदाबाजार जिला संवाददाता डुगेश्वर संजू साहू
पलारी। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जीत पर छात्र नेता परमेश्वर साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि यह जीत छात्र हितों के लिए किए गए कार्यों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने ABVP पर अपना विश्वास जताया है।
परमेश्वर साहू ने ABVP के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, दिल्ली प्रांत के कार्यकर्ताओं एवं परिषद परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत छत्तीसगढ़ सहित देशभर के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here