Home चर्चा में आरंग के गुखेरा आंगनबाड़ी केंद्र में रंगोली और ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर...

आरंग के गुखेरा आंगनबाड़ी केंद्र में रंगोली और ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर बच्चों संग गढ़ा विकसित भारत का संकल्प

11
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग। ग्राम पंचायत गुखेरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में बच्चों की रचनात्मक सहभागिता के साथ एक प्रेरक और जन-जागरूकता से भरपूर कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ओमेश्वरी देवांगन, सीमा करकेल के नेतृत्व में नन्हे-मुन्ने बच्चों को केंद्र में रखकर विशेष गतिविधियों का संचालन हुआ।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को रचनात्मक अभिव्यक्ति से जोड़ते हुए ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर आधारित बेहद आकर्षक रंगोली तैयार की गई। रंग-बिरंगे रंगों से सजी इस रंगोली के केंद्र में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर देश और नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने खेल-खेल में बच्चों को पोषण, स्वच्छता और शिक्षा के महत्व से अवगत कराया, जिससे केंद्र का माहौल उत्साह और उमंग से भर उठा। बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ दीया सजाने और रंगों के इस रचनात्मक कार्य में हिस्सा लिया।

इस प्रेरक गतिविधि के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि पुरुषोत्तम सोनवानी एवं पंच रेखराज देवांगन,शिक्षक अरविंद वैष्णव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जा रही इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि बुनियादी स्तर पर बच्चों को ऐसे राष्ट्रीय संकल्पों और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना बेहद सराहनीय प्रयास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here