22 सितंबर को जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर लगाए जा रहे बैनर-पोस्टर, यातायात और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए सहयोग का आग्रह
बिलासपुर संवाददाता। 22 सितंबर को शहर के लोकप्रिय विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर स्नेहिलजनों द्वारा बैनर एवं पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इस बीच सभी से आग्रह किया गया है कि बैनर-पोस्टर केवल निर्धारित एवं उचित स्थानों पर ही लगाए जाएं।
अमर अग्रवाल की ओर से विशेष रूप से राजेंद्र नगर स्थित निवास के सामने किसी भी प्रकार का बैनर, पोस्टर या होर्डिंग नहीं लगाने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि निवास के सामने आगंतुकों एवं शहरवासियों की सुविधा के लिए पार्किंग तथा सुगम आवागमन की व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि जन्मदिवस के अवसर पर निवास पहुंचने वाले सभी लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी स्नेहिलजनों का सहयोग अपेक्षित है। साथ ही यातायात व्यवस्था एवं जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित एवं उचित स्थानों पर ही बैनर-पोस्टर लगाने का आग्रह किया गया है।







