आरंग संवाददाता – सोमन साहू
विश्व ओजोन दिवस (16 सितंबर 2026 ) पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर रायपुर में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में पी एम श्री अरुंधती देवी उत्कृष्ट विद्यालय आरंग की छात्राओं ने अप्रतिम प्रतिभा का परिचय देते हुए “Global action for a cooler planet” विषय पर आकर्षक वर्किंग मॉडल बना कर प्रतिस्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर नगर एवं विद्यालय को गौरवान्वित किया। रायपुर जिले के 25 विद्यालयों के से 140 से भी अधिक विद्यार्थियों और अन्वेषकों के बीच विद्यालय की कक्षा 9वीं की छात्राओं सुहाना चंद्राकर और दिशा चंद्राकर के मॉडल को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। विद्यालय से इन दो छात्राओं सहित कुल 8 प्रतिभागियों एंजल वर्मा, ट्विंकल साहू आस्था सोनी, दीपशिखा चंद्राकर ,अंजली गिलहरे और अनुष्का गोरे ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए । मेंटर और व्याख्याता तरन्नुम अख्तर और व्याख्याता मनोज शर्मा के मार्गदर्शन में छात्राओं के इस प्रदर्शन से विद्यालय में हर्षोल्लास का माहौल है। इस सफलता पर शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री खिलेश धुरंधर, समिति सदस्य श्री अनुपनाथ योगी , प्राचार्य श्रीमती संध्या रानी बारीक , श्री आकाश विश्वास, श्री लोकेश्वर साहू एवं संस्था के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कल्पना की।।







