ग्राम पोंडी उपरोड़ा के हनुमान चबुतरा बस्ती में बाबा विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय राजमिस्त्री समूह, , ड्राइवर बन्धु, बढ़ई कारीगर, बिजली मिस्त्री, लक्ष्मी टेंट पोंडी सहित सभी प्रेमिजनो द्वारा तृतीय वर्ष स्थापना पूजन बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया ।
जहां राजपुरोहित आचार्य नीरज दुबे जी के द्वारा विधिवत स्थापना एवं हवन पूजन सम्पन्न कराया गया । यजमान जोड़ा के रूप में लक्ष्मी नारायण सिंह कंवर सहपत्नी, घूर सिंह कंवर, जनक विश्वकर्मा जी सहपत्नी, सुमित कंवर सहपत्नी, धरमपाल सिंह कंवर सहपत्नी, भद्रा पारा से दर्शन दास महंत सहपत्नी इस प्रकार सात जोड़ा पूजन में बैठे। आयोजन के सफल संचालन के लिए लिए 51 सदस्यों कि समिति बनाई गई जिसके नेतृत्वकर्ता अध्यक्ष बढ़ई घूर सिंह कंवर जी को बनाया गया स्थापना पश्चात् खीर पुड़ी भोग प्रसाद वितरण किया गया, रात्रिकालीन मानस गान एवं भजन-कीर्तन आयोजित किया गया पश्चात् अगले दिन दोपहर डीजे कि भक्तिमय धुनों के साथ ग्राम नगर भ्रमण करते हुए हलवा भोग प्रसाद गली गली में वितरित करते हुए रंग गुलाल और नाचते गाते हुए तान नदी में मूर्ति विसर्जित किया गया जहां समिति कार्यकत्र्ताओं सहित क्षेत्र के महिलाओं एवं वरिष्ठजनों का योगदान रहा उक्त आयोजन में नन्हा पटेल एवं लक्ष्मण पटेल द्वारा मूर्ति विसर्जन में वाहन सुविधा उपलब्ध कराया गया। तानाखार गांव से छोटू यादव द्वारा डीजे साउंड में सहयोग किया गया। समिति अध्यक्ष द्वारा सभी सहयोगियों का आभार सह धन्यवाद किया गया । इस प्रकार हनुमान चबुतरा बस्ती का तृतीय वर्ष स्थापना पूजन सम्पन्न हुआ।







