विकास अग्रवाल/लखनपुर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शाखा विस्तार को लेकर खण्ड लखनपुर में प्रांत संघचालक के निर्देश पर शाखा विस्तार निमित्त अभ्यास वर्ग का आयोजन आज 20 सितम्बर दिन रविवार को मीनी साक्षरता हाई स्कूल मैदान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम मे जिला सह संघचालक श्री देवनारायन यादव, लखनपुर विस्तारक श्री यशराज सिंह ठाकुर , जिला शारीरिक प्रमुख श्री मनोज प्रजापति , जिला गौसेवा प्रमुख श्री यतेंद्र पांडेय ,खंड संघचालक डॉ रविभूषण पाण्डेय ,समप प्रमुख प्रदीप गुप्ता , बीजेपी के कामेश्वर रजवाड़े , सुरेन्द्र साहू तथा अनेक आनुसांगिक संगठन व्हिप , बजरंगदल के स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही खंड संघचालक ने सभी स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक जगहों में शाखा और ज़्यादा से ज़्यादा संघ शताब्दी वर्ष के पंचपरिवर्तन को अपना कर सामाजिक और जमीनी मजबूती पर खास ध्यान देवें कठिन समय में राष्ट्र को हमारी जरूरत है। विषम परिस्थितियों को साथ साथ रहकर गुजारें , और मिलकर अपने जमीन और शाखा को मजबूत कर राष्ट्रवंदन करें ।







