रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने देशभर के सभी राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के लिए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सिद्धार्थ शंभु को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।








