Home चर्चा में कुलिया में हर्षोल्लास के साथ निकाला गया गणपति बप्पा का नगर भ्रमण,...

कुलिया में हर्षोल्लास के साथ निकाला गया गणपति बप्पा का नगर भ्रमण, भव्य विसर्जन के साथ दी विदाई

9
0

कुलिया। गणेश उत्सव के अवसर पर ग्राम कुलिया में गणपति बप्पा का नगर भ्रमण बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में किया गया। 25 सितंबर 2026 को गणेश समिति कुलिया के आयोजन में बप्पा की प्रतिमा को पूरे गांव में भ्रमण कराया गया। इस दौरान डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा।

नगर भ्रमण के दौरान ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। जगह-जगह लोगों ने गणपति बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।

वहीं, 24 सितंबर 2026 को गणपति बप्पा को अंतिम विदाई दी गई। नाच-गाने, डीजे और भक्तों के उत्साह के बीच बप्पा की प्रतिमा का गांव में भ्रमण कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और सभी ने मिलकर विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा का भव्य विसर्जन किया।

बप्पा की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं की आंखों में भावनाएं भी नजर आईं और अगले वर्ष पुनः आगमन की उम्मीद के साथ भक्तों ने जयकारे लगाए। पूरे आयोजन के दौरान “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष से माहौल गूंजता रहा।

आयोजक: गणेश समिति, कुलिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here