रतनपुर। आज रतनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा चपोरा मंडल के अंतर्गत ग्राम पोड़ी में “वोट बचाओ – देश बचाओ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना, वोट के अधिकार की रक्षा करना और संविधान में मिले अधिकारों के प्रति लोगों को सजग करना था।
दिग्गजों की उपस्थिति
कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री अजय श्रीवास्तव जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र अग्रवाल जी,शीतल जायसवाल,श्री मदन कहरा जी, यासीन खान जी, संतोष साहू जी, सरपंच महोदया जी, उप सरपंच जी, जगदीश साहू जी, रोहित साहू जी, महावीर साहू जी एवं समस्त बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों का ग्रामीणों ने पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।
जन संवाद में उठे मुद्दे
जन संवाद के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वोट सिर्फ एक मत नहीं, बल्कि देश के भविष्य की ताकत है। हर मतदाता को अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जांचना चाहिए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता वोट से वंचित न रहे।
वक्ताओं ने कहा —
“संविधान ने हमें बराबरी का अधिकार दिया है। वोट की रक्षा ही संविधान की रक्षा है। वोट बचेगा तो देश बचेगा।”
ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं रखीं — सड़क, पानी, बिजली, आवास और राशन से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर चर्चा हुई। नेताओं ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।
संविधान की रक्षा का संकल्प
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती और हर पात्र मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
ग्राम पोड़ी के लोगों ने इस आयोजन की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से गांव में राजनीतिक जागरूकता बढ़ती है।







