Home चर्चा में आँगनबाड़ी रसनी में सेवा संकल्प अभियानकाआयोजन

आँगनबाड़ी रसनी में सेवा संकल्प अभियानकाआयोजन

4
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग — शासन के निर्देशानुसार 26 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक तीन चरणों में आँगन सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य आंगनबाड़ी को समुदाय से जोड़ना तथा स्वछता , पोषण , टीकाकरण के प्रति जागरूक करना है यह आयोजन स्थानीय आंगनबाड़ी सेवा केंद्रों में किया जाना है इसी कड़ी में रसनी में हाई स्कूल एस एम सी सदस्य व कर्मा फैंसी के संचालक अरुण साहू के मुख्य आतिथ्य में 26 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान का भव्य आयोजन किया गया जिसमें जमुना साहू, शम्मी, कविता ध्रुव, सरोज साहू सहित बड़ी संख्या में माता बहने व आंगनबाड़ी के बच्चों की उपस्थिति रही इस अवसर पर पर्यावरण जागरूकता हेतु पौध रोपण भी किया गया इस मौके पर सभी को स्वल्पाहार दिया गया पौष्टिक आहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here