Home कोरबा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिलेवासियों को दी दीपावली की हार्दिक...

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिलेवासियों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, स्वस्थ एवं सुरक्षित दीपोत्सव मनाने की अपील

4
0

कोरबा। दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी जिलेवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास, आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली खुशियों, रोशनी और सकारात्मकता का पर्व है। यह त्योहार सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और नई उमंग लेकर आए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि त्योहार के दौरान अपने स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

उन्होंने कहा कि दीपावली के दौरान पटाखे जलाते समय सावधानी बरतें। बच्चों को पटाखों से दूर न रखें, बल्कि बड़ों की निगरानी में ही पटाखे जलाने दें। पटाखों को खुले स्थान पर जलाएं तथा ज्वलनशील पदार्थों के आसपास आतिशबाजी करने से बचें। साथ ही ध्वनि और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का प्रयास करें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की कि दीपावली की खुशियां जिम्मेदारी और सावधानी के साथ मनाएं, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

अंत में उन्होंने सभी जिलेवासियों को दीपावली की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके परिवारों के सुखी, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here