Home चर्चा में शिक्षिका पूर्णिमा मेहता को मिला Education Sculptor Award 2026, शिक्षा के क्षेत्र...

शिक्षिका पूर्णिमा मेहता को मिला Education Sculptor Award 2026, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हुईं सम्मानित

5
0

लखनपुर/सरगुजा। माध्यमिक शाला गोरता, विकासखंड लखनपुर, जिला सरगुजा की शिक्षिका श्रीमती पूर्णिमा मेहता को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए Education Sculptor Award 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 26 सितंबर 2026 को आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी सह सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ में पंजीकृत संस्था एमडी एजुकेशन सोसाइटी, सरायपाली एवं शिक्षा सारांश मासिक पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में कलिंगा विश्वविद्यालय, रायपुर के सहयोग से किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुंचे 125 से अधिक शिक्षाविदों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को Education Sculptor Award 2026 से अलंकृत किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों, शिक्षकों एवं शिक्षाविदों ने सहभागिता की। इस दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार, शिक्षण पद्धतियों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। संगोष्ठी के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे शिक्षकों और शिक्षाविदों के प्रयासों को मंच प्रदान किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि श्री सुधीर गौतम, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ शिक्षा आयोग एवं राज्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संदीप गांधी, कुलसचिव, कलिंगा विश्वविद्यालय, नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ ने की। अतिथियों के करकमलों से चयनित शिक्षाविदों को सम्मान प्रदान किया गया।

इसी क्रम में माध्यमिक शाला गोरता की शिक्षिका श्रीमती पूर्णिमा मेहता को भी उनके शैक्षणिक कार्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से उनके विद्यालय, सहकर्मियों एवं क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है। उनके सम्मान को शिक्षा जगत में उनके समर्पण और कार्यों की पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

श्रीमती पूर्णिमा मेहता को मिले इस सम्मान पर विद्यालय परिवार, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे इसी तरह विद्यार्थियों के हित में निरंतर कार्य करती रहेंगी और शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देती रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here